नई दिल्ली, मई 30 -- पश्चिम एशिया में जारी संकट ने पूरे विश्व को परेशान किया हुआ है। अमेरिका ने होर्मुज के बाहर नाकेबंदी लगाई हुई है, दूसरी तरफ ईरान ने होर्मुज पर पाबंदी लगाई हुई है। इसी क्रम में अमेरिका की तरफ से शनिवार को बताया गया कि उसकी नौ सेना ने होर्मुज पार करके ईरान पहुंचने की कोशिश कर रहे एक व्यापारिक जहाज को रोक दिया है। जानकारी के मुताबिक यह जहाज गाम्बिया के झंड़े वाला था। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने जहाज को काफी चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार आगे बढ़ता रहा। इसके बाद उसे रोक बल पूर्वक रोक दिया गया। हालांकि, अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि जहाज पर कोई भी अमेरिकी सैनिक नहीं चढ़ा है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, नाम न छापने की शर्त पर अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि गाम्बिया के झंडे वाले जहाज लियान स्टार को रोका गया है...