वॉशिंगटन, सितम्बर 26 -- अमेरिका और ईरान के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। ईरान के सात दिनों के सीजफायर को ठुकराने के बाद डोनाल्ड ट्रंप फिर से भड़क उठे हैं। अब ट्रंप ने जो किया है, उससे संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में अमेरिका का रुख और ज्यादा आक्रामक रहेगा। असल में ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर एक ग्राफिक शेयर किया है। इसमें उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट रख दिया है। इस मैप में यह स्ट्रेट ईरान और यूएई के बीच नजर आ रहा है।पहली बार नहीं यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ऐसा किया है। इससे पहले सितंबर की शुरुआत में, ट्रंप ने होर्मुज का नाम बदलकर अपने नाम पर रखने का सुझाव दिया था। साथ ही दावा किया था कि अब इस जलमार्ग पर अमेरिका का नियंत्रण है। वाइट हाउस ने पहले सोशल मीडिया पर एक नक्शा भी जारी किया था। इससे पहले अमे...