कानपुर, जून 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। होर्मुज जलडमरूमध्य किसके मध्य स्थित है। खानाक्रिन तेल क्षेत्र कहां है। वालरस किस क्षेत्र की वाणी है। छत्रक शिला का दूसरा नाम क्या है। ऐसे कई सवालों में यूपी टीजीटी परीक्षा देने आए परीक्षार्थी उलझे रहे। हालांकि परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर बहुत कठिन नहीं था। चार साल बाद हुए पेपर में करीब 56 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शहर में बुधवार को दो पालियों में यूपी टीजीटी परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे की पाली में 21 केंद्रों पर 10607 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 4561 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे जबकि 57.01 फीसदी यानी 6046 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान और उर्दू विषय के छात्रों ने परीक्षा दी। दोपहर ढाई...