तेहरान, मार्च 15 -- ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। ईरान ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला हुआ है, लेकिन यह दुश्मनों के लिए यह बंद है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को कहाकि होर्मुज को अमेरिकी और इजरायली जहाजों के लिए बंद किया गया है। उन्होंने कहाकि वास्तव में, होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है। यह केवल हमारे दुश्मनों से संबंधित टैंकरों और जहाजों के लिए बंद है, उन लोगों के लिए जो हम पर और सहयोगियों पर हमला कर रहे हैं। अन्य देशों के जहाज यहां से गुजरने के लिए स्वतंत्र हैं। अराघची ने यह बातें शनिवार को एक इंटरव्यू में कहीं। फंसे हुए हैं कई जहाजईरानी मंत्री का दावा ऐसे समय आया है जब सैकड़ों जहाज, जिनमें कई भारतीय जहाज भी शामिल हैं, फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच संकीर्ण समुद्री मार्ग में फंसे हुए हैं। होर्म...