वॉशिंगटन, मार्च 20 -- ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका ने एक और जंगी जहाज उतारने को तैयार है। जहाज का नाम है त्रिपोली। ऐसे समय में जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाने की जी-तोड़ कोशिश में जुटे हैं, इस जंगी जहाज की युद्धक्षेत्र में एंट्री अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई में यह जहाज अहम भूमिका निभा सकता है। 50 हजार टन वजनी यह जहाज, एक महत्वाकांक्षी असॉल्ट शिप है। इसमें 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट (MEU) के 2000 से अधिक मरीन शामिल हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कह कि यूनिट और युद्धपोत त्रिपोली को पश्चिम एशिया जाने का आदेश दिया गया है। इस कदम से क्षेत्र में सैनिकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी। अभी कहां है अमेरिकी जहाजबेहद उच्च श्रेणी के फाइटर्स से लैस यह विशाल...