नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- अमेरिका की नाकेबंदी वाली जिद के बाद ईरान ने एक बार फिर होर्मुज को बंद करने का फैसला किया है। इससे पहले ईरान ने ही कहा था कि वह होर्मुज को खोलने जा रहा है। ईरान के ऐलान के बाद ही ट्रंप ने कह दिया कि नाकेबंदी में कोई ढील नहीं दी जाएगी। ईरान ने पहले ही कहा था कि अगर अमेरिका नाकेबंदी जारी रखेगा तो दोबारा होर्मुज को बंद करने से परहेज नहीं किया जाएगा। जानकारों का कहना है कि अमेरिका के पास होर्मुज को खुलवाने के तीन रास्ते थे। हालांकि अमेरिका ने नाकाबंदी ही चुना। अमेरिका नहीं चाहता कि दुनिया के सामने संदेश जाए कि अमेरिका को झुकना पड़ा है। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका ईरान का युद्ध शुरू करके बुरी तरह फंस चुका है। उसको अपनी साख की भी चिंता है। ऐसे में वह टकराव के ही विकल्प को चुन रहा है।अमेरिका के पास क्या थे तीन रास्ते ...