दुबई, मई 15 -- होर्मुज ऑफ स्ट्रेट को बायपास करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने इससे जुड़ी प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया है। अगर वेस्ट-ईस्ट पाइपलाइन पूरी हो जाती है तो यह फुजैराह बंदरगाह के रास्ते यूएई की तेल कंपनी एडनॉक की क्षमता को दोगुना कर सकती है। वहीं, होर्मुज पर निर्भर देशों की संख्या में कमी आएगी और ईरान का घमंड टूटेगा। अबू धाबी के मीडिया ऑफिस के मुताबिक अगले साल से इसके शुरू होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने एडनॉक को प्रोजेक्ट में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बता दें ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से ही हालात खराब हैं। इसके चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होने वाली ईंधन सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत समेत विभिन्न देशों में इसक...