नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- मिडिल ईस्ट में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर बढ़ते तनाव के बीच अब दुनिया का ध्यान दक्षिण-पूर्व एशिया के स्ट्रेट ऑफ मलक्का (Strait of Malacca) की ओर मुड़ गया है। अमेरिका और इंडोनेशिया के बीच हाल ही में हुए एक नए रक्षा समझौते ने दुनिया की कूटनीति में हलचल पैदा कर दी है। जानकारों का मानना है कि अमेरिका अब दुनिया के उन प्रमुख समुद्री रास्तों पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है जो वैश्विक व्यापार की जीवनरेखा माने जाते हैं। इस सप्ताह के अंत में अमेरिका और इंडोनेशिया के बीच एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर मुहर लगी। इसके तहत अमेरिकी सैन्य विमानों को इंडोनेशियाई हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने की इजाजत होगी। आधिकारिक तौर पर इसे रक्षा सहयोग का नाम दिया गया है, लेकिन इसके गहरे रणनीतिक अर्थ हैं। यह समझौता अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.