नई दिल्ली, जुलाई 21 -- अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी और होर्मुज बंद होने की वजह से दुनिया पहले से ही बड़े ऊर्जा संकट से जूझ रही है। इसी बीच सऊदी अरब को टारगेट करने के लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के संगठन अंसार अल्लाह ने एक और नाकेबंदी का ऐलान कर दिया है। हूती विद्रोहियों ने अरब की नाकेबंदी करने की घोषणा कर दी है। हूतियों का कहना है कि हाल ही में सना हवाई अड्डे पर सऊदी अरब की अगुआई में हमला किया गया था। उसी के विरोध में यह कमद उठाया गया है।होर्मुज के बाद सबसे अहम रास्ता है बाब-अल-मंदेब लाल सागर का बाब-अल-मंदेब, होर्मुज के बाद फ्यूल सप्लाई का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। अगर यह रास्ता भी बाधित हो जाता है तो दुनियाभर में खलबली मच जाएगी। नाकेबंदी के ऐलान से पहले हूतियों ने सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला किया था। हूतियों ने कहा कि आंख ...