नई दिल्ली, मार्च 29 -- युद्ध के 5वें हफ्ते में अमेरिका ने ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी तेज कर दी है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना खर्ग द्वीप और होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित तटीय इलाकों पर छापेमारी और कब्जे का प्लान बना रही है। यह लड़ाई 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुई, जिसके बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को ब्लॉक कर दिया। खर्ग द्वीप ईरान का सबसे बड़ा तेल निर्यात केंद्र है, जहां से देश के 90 प्रतिशत कच्चे तेल का निर्यात होता है। यह भी पढ़ें- होर्मुज से पाकिस्तानी जहाजों को हरी झंडी, इशाक डार के दावों पर ट्रंप का रिएक्शन पेंटागन का मकसद शिपिंग पर हमला करने वाले हथियारों को नष्ट करना, ईरानी शासन को शर्मसार करना और भविष्य की बातचीत में मजबूत स्थिति बनाना है। यह कोई भरपूर आक्रमण नहीं, बल्कि स्पेशल फ...