नई दिल्ली, अगस्त 16 -- ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने की बात कही है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने एक पोस्ट में कहा कि होर्मुज ईरान का था, ईरान का है और हमेशा ईरान का रहेगा। गरीबाबादी ने कहा कि इस जलमार्ग को खोलना और बंद करना केवल ईरान के आदेश पर ही निर्भर करता है। इससे पहले न्यूयॉर्क में एक रैली के दौरान ट्रंप ने कहा था कि ईरान को हराने के बाद वे जल्द ही होर्मुज को अमेरिका का क्षेत्र घोषित करेंगे। यह भी पढ़ें- ट्वीट कर देने से होर्मुज पर कब्जा नहीं हो जाएगा, डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान का तीखा पलटवार हालांकि, वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ट्रंप की यह टिप्पणी एक मज...