अमरोहा, फरवरी 28 -- जोया, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर गांव ढकिया चमन के पास शुक्रवार सुबह करीब सात बजे होर्डिंग टांगने के लिए लोहे का फ्रेम लगाते समय हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर 50 वर्षीय मजदूर रोहताश की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। परिजनों ने हाइड्रा चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक रोहताश कुमार मुरादाबाद जिले के मझौला थाना क्षेत्र के नया गांव के निवासी थे। तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि छोटे भाई अभिलाष कुमार रामपुर में डीआईओएस कार्यालय तैनात हैं। परिवार में पत्नी सुनीता देवी और एक बेटा प्रशांत कुमार हैं। पुलिस के मुताबिक रोहताश चुनाव व अन्य प्रचार सामग्री के होर्डिंग लगाने का काम करते थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.