जौनपुर, जनवरी 28 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। जिला पंचायत चुनाव के भावी उम्मीदवारों के लगाये गउ होर्डिंग को रात में किसी अराजकतत्वों ने निकाल कर गायब कर दिया है। जिन जिन लोगों की होर्डिंग गायब है उन लोगों में काफी रोष है। उसी में से एक रोहित दुबे ने मंगलवार को पुलिस से मामले की शिकायत किया है। बताया कि धनीपुर तिराहे समेत भन्नौर, स्टेशन रोड, घोड़ा बीर बाबा सहित करीब दर्जनों स्थानों पर विद्युत पोल, पेड़ो,आदि पर लगे करीब दो दर्जन होर्डिंग को किसी ने रात में उतार कर गायब कर दिया। यहां करीब पांच लोगों की होर्डिंग गायब है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...