रुडकी, मार्च 17 -- आईआईटी रुड़की के परिसर में मंगलवार को होरीबा लिमिटेड जापान की सहायक कंपनी होरीबा भारत ने सीएसआर पहल के तहत 16 मेधावी छात्र-छात्राओं को होरीबा प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति तथा होरीबा भारत स्नातकोत्तर पुरस्कार से सम्मानित किया। स्नातक स्तर पर विभिन्न विभागों के 10 मेधावी छात्रों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए शिक्षण शुल्क में आंशिक छूट प्रदान की गई है जबकि स्नातकोत्तर स्तर पर इस वर्ष पहली बार छह मेधावी पीजी छात्रों को होरीबा भारत स्नातकोत्तर पुरस्कार के तहत एकमुश्त राशि देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...