रांची, जून 2 -- रांची। वरीय संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड वन विभाग ने गुरुवार को होरहाप फॉरेस्ट रेस्ट हाउस रेंज में अनूठा जागरुकता अभियान चलाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कम प्रदूषण, ज्यादा जीवन और प्रकृति को बचाएं, वन्यजीव संरक्षित करें थीम पर आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह छह बजे शुरू हुए अभियान में पीसीसीएफ हॉफ संजीव कुमार, मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एसआर नटेश सहित डीएफओ श्रीकांत वर्मा और अन्य अधिकारियों ने खुद हाथों में झाड़ू और कचरा बैग लेकर जंगल में फैले प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को साफ किया। अधिकारियों ने कहा कि जंगलों में फेंका गया प्लास्टिक वन्यजीवों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। कई बार जंगली जानव...