नई दिल्ली, जून 17 -- केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जो मध्यम से गरीब वर्ग को प्रभावित करता है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी कुछ ऐसा ही है। यह योजना ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्र के लिए है। योजना के तहत ना सिर्फ गरीब बल्कि मध्यम वर्ग को भी सस्ते में घर बनाने का सपना साकार किया जाता है। योजना में क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम के तहत 4% तक की सब्सिडी मिलती है।योजना की पात्रता? खरीदे या बनाए जाने वाला घर, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा अधिसूचित शहर में होना चाहिए। आप और आपके परिवार के किसी सदस्य के पास भारत में कहीं भी कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए। आपने या आपके परिवार के किसी भी सदस्य (पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे) ने भारत सरकार की किसी भी सेंट्रल स्कीम या PMAY के किसी कंपोनेंट के तहत पहले कोई सहायता नहीं ली होनी चाहिए। योजना के लिए...