होम लोन दिलाने के नाम पर महिला से छह लाख की ठगी
गोरखपुर, मई 14 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र में होम लोन दिलाने के नाम पर महिला से छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कौड़ीराम स्थित रिया हॉस्पिटल की संचालिका पुष्पा ने गगहा थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, अप्रैल 2025 में विपिन मिश्रा नामक व्यक्ति ने खुद को बैंक से जुड़ा बताते हुए स्टेट बैंक से 60 लाख रुपये का होम लोन दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने लोन पास कराने के लिए 10 प्रतिशत सिक्योरिटी मनी के रूप में छह लाख रुपये मांगे। झांसे में आकर महिला ने 70 हजार रुपये ऑनलाइन और पांच लाख 30 हजार रुपये नकद दे दिए। यह भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर 61 हजार उड़ाए कुछ समय बाद जब लोन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी तो जांच में पता चला कि आरोपी किसी बैंक का कर्मचारी ही नहीं है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.