नई दिल्ली, जुलाई 27 -- अगर आरबीआई की ब्याज दरों में कटौती के बाद आपकी होम लोन ईएमआई कम हो गई है या लोन का पीरियड घट गया है। तो आपके मन में भी यह सवाल जरूर आया होगा कि अब एक्स्ट्रा पैसा होम लोन चुकाने में लगाना सही रहेगा या उसे कहीं निवेश करना ज्यादा फायदेमंद होगा। इसका जवाब सभी के लिए एक जैसा नहीं है। यह आपके लोन, फाइनेंशियल और भविष्य की योजनाओं पर निर्भर करता है।होम लोन चुकाते हुए कितने साल हो गए? अगर आपका होम लोन अभी शुरुआती सालों में है, तो एक्स्ट्रा रकम से प्रीपेमेंट करना फायदेमंद हो सकता है। इसकी वजह यह है कि शुरुआती सालों में आपकी ईएमआई का बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने में जाता है। ऐसे में थोड़ा भी प्रीपेमेंट करने से मूलधन तेजी से कम होता है और पूरे लोन पर चुकाया जाने वाला ब्याज काफी घट सकता है। वहीं, अगर आपका लोन खत्म होने के करीब है, त...