होम लोन की EMI पर 65 महीने तक नो टेंशन...इस बैंक ने दिया बड़ा तोहफा
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- अपने घर का सपना हर कोई देखता है लेकिन इसे साकार करना आसान नहीं होता। हालांकि, बैंकों की ओर से होम लोन दिए जाने की वजह से घर खरीदना आसान हो जाता है। प्राइवेट से लेकर सरकारी बैंक तक अपने ग्राहकों को रिझाने के लिए तरह-तरह के ऑफर लाते हैं। ऐसा ही एक ऑफर प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक ने लाया है। इस बैंक ने होम लोन पर निश्चित अवधि के लिए ब्याज दर लॉक करने की सुविधा की घोषणा की है। आइए ऑफर की डिटेल जान लेते हैं।क्या है ऑफर? कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों को होम लोन की मासिक किस्त (ईएमआई) को लेकर अधिक निश्चितता देने के उद्देश्य से 'हाइब्रिड होम लोन' पेश किया है। इसके तहत ग्राहक 65 महीने तक अपने होम लोन की ब्याज दर तय रख सकेंगे। इस योजना के तहत ग्राहक 39, 52 या 65 महीने की निश्चित ब्याज दर अवधि चुन सकते हैं। इस दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.