बस्ती, अप्रैल 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। होम डिलेवरी के लिए ले जा रहे रसोई गैस सिलेंडर को लेकर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उपभोक्ताओं ने हाकरों को रोक लिया और कालाबाजारी का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। यह मामला रत्नाकर गैस एजेन्सी का है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस की मौजूदगी में पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कटी पर्चियों को हाकरों से लेकर मिलान किया। रजिस्टर से मिलान व बुकिंग सही पाए जाने पर अधिकारियों ने रसोई गैस को रिलीज किया। मौके पर रोक रहे उपभोक्ताओं को पुलिस व पूर्ति विभाग की टीम ने हिदायत दी, भविष्य में इस प्रकार की बाधा उत्पन्न करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। बताते चलें कि जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल ने सभी गैस एजेन्सियों को जारी कार्यालय आदेश में कहा है कि समाचार-पत्रों में लगातार...