कोडरमा, अप्रैल 11 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। महान चिकित्सक डॉ. सैमुअल हैनीमैन के जन्मदिवस के अवसर पर 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथिक दिवस के उपलक्ष्य में झुमरी तिलैया स्थित एक होटल में होम्योपैथिक चिकित्सकों का एक विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के साथ-साथ बाहर से आए कई होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित चिकित्सकों ने होम्योपैथी के सिद्धांत, इसकी वैज्ञानिकता तथा समाज में इसकी बढ़ती उपयोगिता पर अपने विचार साझा किए। जिले के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पी. कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि होम्योपैथी के क्षेत्र में अभी कई नए आयाम खुलने की व्यापक संभावनाएँ हैं। उन्होंने विशेष रूप से होम्यो एग्रीकल्चर और होम्यो वेटरनरी को संभावन...