मुरादाबाद, जुलाई 13 -- मानसूनी बरसात की दस्तक होते ही वायरल संक्रमण, त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ने लगी हैं। इसके चलते राजकीय केजीके होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। कॉलेज में एनॉटॉमी विभाग के अध्यक्ष डॉ.कृष्णवीर सिंह ने बताया कि ब्रोंकाइटिस, नजला, जुकाम, एलर्जी, एक्जिमा आदि बीमारियों से पीड़ित मरीज बढ़ गए हैं। ओपीडी में सोमवार को डॉ.कृष्णवीर सिंह, डॉ.रुचि सिंह, डॉ.एसएस यादव, डॉ.कृतिका, डॉ.टीपी सिंह ने मरीजों का परीक्षण करके दवा दी। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बरसाती कीड़ों के काटने से हो रहा संक्रमण ,ओपीडी में रोज 200 से ज्यादा मरीज यह भी पढ़ें- Nainital News: अवकाश के बाद जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...