मेरठ, अप्रैल 12 -- बीमार पशुओं का उपचार एलोपैथी दवाईयों के अलावा होम्योपैथी दवाईयों से भी पूरी तरह संभव हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अगर डॉक्टर पशुओं पर होम्योपैथी दवाईयों का इस्तेमाल करे तो दूध से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। ये बातें आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में आयोजित वेटनरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय सम्मेलन में वक्ताओं ने कही। अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस वैकॉन 2026 ने पशुधन स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई सोच और दिशा को सामने रखा है। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में वेटनरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन देशभर से 250 से अधिक युवा वैज्ञानिक, शोधकर्ता, वेटेरिनेरियंस और छात्र सम्मेलन में शामिल हुए। जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने अपने शोध ...