मुरादाबाद, अप्रैल 26 -- आर्गेनम होम्योपैथिक सर्वहार सोसाइटी के तत्वावधान में नया मुरादाबाद के सेक्टर 13 में होम्योपैथी एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ ही दवा बांटी गई। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.आरके शर्मा ने बताया कि होम्योपैथी की दवा के एक्यूप्रेशर व मर्म चिकित्सा का समावेश गंभीर एवं असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए अधिक कारगर है। पुष्कर राम, चरण सिंह, दीपाली, करन कोहली, सिद्धार्थ, प्रेम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...