रामपुर, अप्रैल 12 -- विश्व होम्योपैथिक दिवस पर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक सत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए। डॉ. सुरेखा सिंह ने होम्योपैथी में अनुभव विषय पर अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए। डॉ. अफसाना ने होम्योपैथी के जनक के योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रीति वर्मा ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में डाइट एवं लाइफस्टाइल की भूमिका विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. लीना गिंजवाल वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण में होम्योपैथी की भूमिका विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके अलावा निजी मेडिकल स्टोर संचालकों, श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों में डॉ. रमेश गुप्ता, फार्मासिस्ट जोगिंदर कुमार लोधी,...