सीवान, अप्रैल 20 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के विजयहाता स्थित एक होटल में विश्व होमियोपैथिक दिवस पर एचएमएआई यूनिट सीवान के तत्वावधान में डॉ. सीएफएस हैनिमैन की 271 वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह की शुरुआत डॉ. सीएफएस हैनिमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम में होमियोपैथिक चिकित्सक व वक्ताओं ने होम्योपैथी के संस्थापक के सिद्धांतों को याद करते हुए उनके योगदान पर चर्चा की। साथ ही होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के महत्व पर भी चर्चा हुई। इस क्रम में होम्योपैथी चिकित्सा को और बेहतर बनाने व आमजनों के लिए सुलभ बनाने की बात कही। इसी क्रम में कुछ चिकित्सकों ने महात्मा डॉ. हैनिमैन के जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- चिकित्सकों ने लिया होम्योपैथी को आगे बढ़ाने का संकल्प डॉ. सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि सर्ज...