प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला हनुंत नगर निवासी डॉ. वृजेंद्रदेव त्रिपाठी होम्योपैथी चिकित्सालय चलाते हैं। उन्होंने लखनऊ के एक व्यक्ति से पुरानी कार का सौदा किया। उसे 20 हजार रुपये एडवांस दिया। बाद में उक्त व्यक्ति ने लोन कराने के लिए 20 हजार रुपये और लिए। कुछ दिन बाद बताया कि लोन नहीं होगा। डॉ. वृजेंद्रदेव ने रुपये वापस मांगे तो वह धमकी देने लगा। पीड़ित ने नगर कोतवाली में लखनऊ के निराला नगर रामकृष्ण मठ निवासी हेमंत शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.