जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- विश्व होम्योपैथी दिवस पर शुक्रवार को डॉ. एसपी फाउन्डेशन की ओर से यूनाइटेड होमियो हॉल बिष्टूपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें होम्योपैथी को बढ़ावा देने पर मंथन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीएस दलाल ने डॉक्टर हैनिमैन व डॉ. एसपी चटर्जी को श्रद्धांजलि दी। सर्वप्रथम कुनाल चटर्जी ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. जाहिद हुसैन ने डॉ. हैनिमैन की जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र कुमार भी मौजूद थे। डॉ. टीके चटर्जी ने हर्निया बीमारी पर चिकित्सकीय अनुभव को बताया। इस अवसर पर डॉ. सुजीत महतो, डॉ. एसके दास ने भी अनुभव साझा किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजीव लोचन महतो ने दिया। कार्यक्रम का संचालन वसुधा ने किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...