दुमका, अप्रैल 10 -- दुमका। बाबू पारा रोड में विवेकानंद होमियो क्लीनिक में होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में डॉ. चयन रॉय, डॉ. शुभम रॉय, डॉ. मैत्रेयी रॉय और मिकी झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उन्होंने होम्योपैथी के महत्व और लाभों पर चर्चा की और लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। डॉक्टर चयन कुमार ने कहा कि डॉ. सैमुअल हैनिमैन ने होम्योपैथी की स्थापना करके चिकित्सा जगत में एक नई दिशा दी है। उनकी जयंती मनाना हमारा कर्तव्य है और हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर लोगों को स्वस्थ बनाने का प्रयास करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...