प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। फादर ऑफ होम्योपैथी डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती पर होम्योपैथी चिकित्सकों ने कार्यक्रम किया। इसमें जिले के वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉक्टरों और पूर्व चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में होम्योपैथी के महत्व, इसके प्रभावी उपचार और समाज में इसकी बढ़ती भूमिका पर चर्चा की गई। सभी चिकित्सकों ने होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार एवं जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्षता पूर्व जिला चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक डॉ. डीपी सिंह संचालन डॉ. उत्कर्ष राज श्रीवास्तव ने किया। संयोजक डॉ. जगदीश चंद्र श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर डॉ. सरफराज, डॉ. प्रतीक सिंह, डॉ. अजय पाल, डॉ. शंकर सहाय, डॉ. शाहिद सिद्दीकी, डॉ. अविनाश चंद्र, डॉ. सुभाष गुप्ता सहित प्रतापगढ़ के कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। यह भी प...