आजमगढ़, जून 17 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय श्री दुर्गाजी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज चंडेश्वर में नवागत प्राचार्य डॉ. हेमलता ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों ने उनका स्वागत किया। मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों ने कहा कि चिकित्सा एवं शिक्षा क्षेत्र में नवागत प्राचार्य के अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ मेडिकल कॉलेज को मिलेगा और संस्थान नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर होगा। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार राय, डॉ. सीजी मौर्य, डॉ. सिद्धांत चित्रांश, डॉ. मनोज मिश्रा एवं पतरू राम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...