मुंगेर, मार्च 11 -- मुंगेर, निज संवाददाता। समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की मैनेजिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कॉलेज के भविष्य, प्रशासनिक सुधार और छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ​नई कमेटी का होगा गठनः​बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में उन्हें कॉलेज की मैनेजिंग कमेटी का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वर्तमान में कॉलेज का कोई सक्रिय एसोसिएशन नहीं है। साथ ही, पूर्व में पत्राचार के बावजूद तीन अनिवार्य सदस्य जिले में उपलब्ध नहीं हैं। इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी ने अगली बैठक में छह सदस्यीय नई कमेटी के गठन का निर्णय लिया, ताकि कॉलेज के कार्यों ...