मुरादाबाद, अगस्त 20 -- होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएमएआई) की मुरादाबाद शाखा की मासिक बैठक रामगंगा विहार में हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉ. राजकुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन सचिव डॉ. कुलदीप शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. सुरभि ने होम्योपैथी में कम प्रयोग में आने वाली दवाइयों के समूह सार्कोडस पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में डॉ. एमपी सिंह और डॉ. एसपी सिंह ने सार्कोडस् वर्ग की औषधियों के अपने चिकित्सकीय अनुभव साझा किए। डॉ. आरके शर्मा, डॉ. नूतन आर्य, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. रजनी सिंह, डॉ. दिनेश चौहान, डॉ. अपूर्व सेहरावत, डॉ. सुरभि, डॉ. प्रीति तांगडे, डॉ. लीना वाष्णैय, डॉ. कुलदीप शर्मा, डॉ. एसपी गंगवार और डॉ. अखलाक आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...