रांची, जून 6 -- रांची। होम्योपैथिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की बैठक कोलकाता में हुई। बैठक में सदस्यों ने होम्योपैथिक में बंगाल के पीछे होने के कारणों पर चर्चा की। सदस्यों ने पूर्व सरकार में बनाई गई नीतियों को दोषपूर्ण बताते हुए कहा कि हितधारकों से बिना परामर्श किए कठोर आबकारी नियम बना दिए गए। लाइसेंस नवीनीकरण अधिकांश निर्माताओं ने पुराने शुल्क ढांचे के अनुसार प्रति इकाई 10 हजार रुपए लाइसेंस नवीनीकरण के लिए जमा किए, जो अब 27 गुणा अधिक बढ़ गया है और भुगतान करने के लिए कहा जा रहा है। इसी तरह अन्य नियमों के कारण हम पिछड़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...