जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। सदर अस्प्ताल स्थित जिला आयुष कार्यालय में शुक्रवार को विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर होम्योपैथिक के जनक मास्टर सैमुअल हैनिमैन की जयंती मनी। इस मौके पर कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने मास्टर हैनीमैन के दिए सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार दीक्षित ने बताया कि होम्योपैथिक सिर्फ रोग ही नहीं रोग की समूल जड़ से नाश करती है। जिले में कुल 25 होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, जो आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के पद पर रहकर अपने-अपने आवंटित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सेवा दे रहे हैं। हम सभी चिकित्सक अपने क्षेत्र में ईमानदारी से सेवा देकर मास्टर हैनीमैन के जैसे समाज में अलग पहचान बना ...