अमरोहा, दिसम्बर 8 -- वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन एवं आयुष विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त संयोजन में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों के अलावा पुलिस परिवारजन विशेषकर महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दवाईयां वितरित करते हुए लगभग 100 पुलिसकर्मी व उनके परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य को लेकर परामर्श भी दिया। शिविर में जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय अमरोहा से आए चिकित्साधिकारी डा.हुक्म सिंह, फार्मासिस्ट स्वतन्त्र कुमार व विकास त्यागी एवं उनकी टीम द्वारा पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिजनों को निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श दिया। बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण, एलर्जी व सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.