हापुड़, अप्रैल 11 -- विश्व होम्योपैथिक दिवस एवं होम्योपैथिक चिकित्सा के जन्मदाता डॉ.सैमुअल हैनिमैन के 271वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया।डॉ.रवि भूषण ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिव डॉ संजीव वशिष्ट एवं डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ने डॉ रवि भूषण का शॉल उड़ाकर सम्मान किया। सभी डॉक्टर्स ने डॉ. सैमुअल हैनिमैन को फूल माला अर्पण किया। सभी होम्योपैथिक डॉक्टर्स ने होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रचार प्रसार के संबंध में विचार रखें। डॉ वीरेंद्र तोमर, डॉ शिवांश शुक्ला, डॉ मुकुल शर्मा, डॉ प्रधुमन अत्री, डॉ योगेंद्र अहलावत, डॉ एनसी आर्य, डॉ.सीमा सिंह, डॉ उज्मा सैफी, डॉ आकांक्षा शर्मा, डॉ अंजू सैनी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...