मिर्जापुर, फरवरी 27 -- लालगंज। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने क्षेत्र के पतुलकी गांव के पंचायत भवन में संचालित होम्योपैथिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सपायरी दवाएं मिलने पर चिकित्सालय को सीज कराने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक आरके सिंह अनुपस्थित मिले। पूछताछ में वार्ड ब्वाय आकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि चिकित्सक नहीं आए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दवाओं के स्टॉक और अभिलेखों की जांच की तो कुछ दवाएं एक्सपायर मिली। उन्होंने स्थिति को गंभीर मानते हुए स्टॉक रजिस्टर तलब किया और दवाओं की खरीद व वितरण की विस्तृत जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सालय को तत्काल प्रभाव से सीज कर संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा...