वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से 10 अप्रैल को होमियोपैथी दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान होमियोपैथ के महत्व पर चर्चा होगी। पहड़िया स्थित सुरभि इंटरनेशनल होटल में शाम 5 बजे आयोजन होगा। मुख्य अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी होंगे।संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अम्बरीष कुमार राय ने कहा कि यह आयोजन डॉ. सैमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती और विश्व होम्योपैथी जागरूकता दिवस पर किया जा रहा है। जिसमें 125 से अधिक डॉक्टर शामिल होंगे। आयोजन में विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप गुप्ता तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना श्रीवास्तव होंगी। अध्यक्षता इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन के निदेशक प्रो. प्रेम नारायण सिंह करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...