मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- मोतीपुर। बाजार स्थित होमियो डिस्पेंसरी परिसर में शुक्रवार को डॉ. उमेशचंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रार्थना सभा हुई। इसमें प्रसिद्ध होमियोपैथी चिकित्सक द्वारिकानाथ सिंह (85) के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौक डॉ. डीडी मिश्रा, डॉ. शैलेश कुमार, वार्ड पार्षद शशि गुप्ता, भुनेश्वर राय, डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ. तबरेज आलम, डॉ. प्रमोद कुमार, चंद्रभूषण कुमार आदि थे। डॉ. द्वारिकानाथ सिंह का बुधवार को बरुराज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव स्थित आवास पर निधन हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...