मुंगेर, अप्रैल 10 -- असरगंज। नगर पंचायत स्थित दूध बाजार के समीप पलक फाउंडेशन कार्यालय प्रांगण में एक दिवसीय निःशुल्क होमियोपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। पलक फाउंडेशन के सचिव डॉ राकेश कुमार ने बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सा जगत के आविष्कारक डॉक्टर हैनिमैन की 271 वीं जयंती अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...