मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- औराई। होमियोपैथी चिकित्सक सह भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राम जपु प्रसाद का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। पुत्र ब्रजेश व डॉ. अजीत ने बताया कि पिता डायलिसिस पर थे। उनका मुजफ्फरपुर शहर स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। निधन पर मंत्री रमा निषाद, पूर्व मंत्री रामसूरत राय, कांग्रेस नेता नवल किशोर ठाकुर, जयकिशोर ठाकुर, रामप्रताप साह, रोशन शर्मा, राकेश कुमार, हरिओम ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...