नोएडा, अप्रैल 26 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जिले में दूसरे दिन भी 15 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा निर्धारित समय पर हुई। यह परीक्षा तीन दिन तक चलेगी। इसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को 15 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। डीएम ने रविवार को केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास मार्ग, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा प्रबंधन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए। यह भी पढ़ें- पहले दिन 4023 अभ्यर्थियों ने छोड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा यह भी पढ़ें- जिले में 15 परीक्षा केंद्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.