इंदौर, मार्च 27 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां की रिहायशी सोसायटी में चल रहा होमस्टे विवाद बुधवार रात कत्ल का कारण बन गया। शंपा पांडेय नाम की एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कार से कुचलकर मार डाला गया। पुलिस ने इस मामले में कुलदीप चौधरी और उसके बेटे मोनीश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।सोसायटी में लंबे समय से चल रहा था विवाद यह घटना इंदौर की शिव वाटिका स्मृति इन्क्लेव की है। यहां के रहनेवाले लोग बिल्डिंग की सातवीं मंजिल के पेंटहाउस को होमस्टे की तरह इस्तेमाल किए जाने का विरोध कर रहे थे। लोगों का कहना था कि इससे सोसायटी की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है और देर रात अजनबियों की आवाजाही बढ़ गई है।बिजली कटने से बढ़ा टकराव बताया जा रहा है कि बुधवार को पेंटहाउस फिर किराए पर दिया गया, जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.