बिजनौर, फरवरी 24 -- कलक्ट्रेट स्थित सभागार में बजे पर्यटन विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डीएम ने कहा कि आम नागरिक अपने आवास को होमस्टे बीएनबी के रूप में पंजीकृत कराकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि उप्र सरकार द्वारा प्रदेश के पर्यटन परिदृश्य को बदलने वाली उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति-2025 को आधिकारिक मंजूरी दी जा चुकी है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किफायती, सुरक्षित और घरेलू वातावरण में ठहरने की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासी अपने घर के 1 से 6 कमरों (अधिकतम 12 बेड) को होमस्टे के रूप में पंजीकृत करा सकते हैं। होमस्टे इकाइयों को सुविधाओं के आधार पर 'गोल्ड' और 'सिल्वर' श्रेणियों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.