हाथरस, जून 25 -- आज से बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में विद्यार्थियों की चहल कदमी शुरु हो जायेगी। इसके साथ ही निजी व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपना अपना होमवर्क व प्रोजक्ट वर्क को पूरा करने में व्यस्त है। एक जुलाई से निजी व माध्यमिक स्कूल खुल जायेंगे। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते बच्चे अपने परिवारों के साथ रिश्तेदारियों के अलावा हिल स्टेशनों पर घूमने के लिए चले गए। अब जैसे ही स्कूलों के खुलने की तिथि निकट आती जा रही है। निजी व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी अपना अपना होमवर्क व प्रोजक्ट वर्क को अपने शिक्षकों से संपर्क करके पूरा करने में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- आज से फिर खुलेंगे स्कूल, शिक्षकों ने दुरुस्त की व्यवस्थाएं बताते चले कि 20 मई के बाद माध्यमिक व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिए गए। वहीं बेसिक शिक्षा ...