नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- बच्चों को होमवर्क करने के लिए बैठाना कई पैरेंट्स के लिए रोज का चैलेंज है। कभी बच्चा खेलने की जिद करता है, तो कभी किताब खोलकर बैठने के बाद भी उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता। ऐसे में बार-बार डांटना, गुस्सा करना या पढ़ाई का प्रेशर डालना समस्या को और बढ़ा सकता है। ऐसे समय में जरूरत है कि बच्चे को पढ़ाने या होमवर्क करने का तरीका थोड़ा बदलें और उसे मजेदार बनाएं। चलिए जानते हैं ऐसे 10 आसान तरीके, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे के होमवर्क को आसान बना सकते हैं।होमवर्क से पहले 5 मिनट खेलने दें बच्चे स्कूल में लंबे समय तक बैठकर पढ़ाई करने की वजह से थोड़ा थक जाते हैं। ऐसे में घर पर होमवर्क शुरू करने से पहले 5 मिनट खेलने या अपनी पसंद का कोई हल्का-फुल्का काम करने दें। इससे उसे पढ़ाई शुरू करने के लिए थोड़ा समय मिल जाएगा। इससे बच्चे क...