धनबाद, फरवरी 25 -- झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आगामी 23 मार्च को रांची में राजभवन का घेराव होगा। यह जानकारी प्रदेश संरक्षक मनोज कुमार कुशवाहा ने दी। बताया कि मोरहाबादी मैदान से विशाल जुलूस निकाला जाएगा। मोरहाबादी से निकलकर राजभवन सहित मुख्यमंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम रखा गया है। भारत सरकार एवं झारखंड सरकार को एसोसिएशन अल्टीमेटम देने जा रहा है। बताया कि झारखंड के होमगार्ड के साथ केंद्र व झारखंड सरकार ने छल किया है। एक तरफ झारखंड की सरकार राज्य के होमगार्ड को ड्यूटी नहीं दे सकती है, हजारों की संख्या में बेरोजगार पड़े हुए हैं‌। सरकार प्रशिक्षण कराकर बेखबर है‌। दूसरी ओर झारखंड सरकार नई बहाली करा रही है। राइफल का प्रशिक्षण कराकर राज्य की युवाओं को किस ओर धकेलना चाहती है। अग्निवीर और होमगार्ड में भर्ती कर प्रशिक्षित बेरोजगार...