बुलंदशहर, मई 31 -- नगर के अनूपशहर बस स्टैंड पर ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के साथ अभद्रता किए जाने का एक पुराना वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब 23 सेकंड के वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर होमगार्ड से गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है, जबकि होमगार्ड उसे समझाने के साथ कोतवाली प्रभारी को बुलाने की बात कहता सुनाई दे रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला 21 मई का बताया जा रहा है। होमगार्ड सतपाल सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि उसकी ड्यूटी अनूपशहर अड्डे पर लगी हुई थी। आरोप है कि रात को कुलदीप निवासी गांव डडुआ, थाना शिकारपुर ने अपनी गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर दी, जिससे जाम की स्थिति बन गई। गाड़ी हटाने के लिए कहने पर आरोपी ने सतपाल और उसके साथी होमगार्ड सोमपाल के साथ गाली-गलौज की त...