झांसी, अप्रैल 25 -- झांसी,संवाददाता। होमगार्ड परीक्षा को परखने के लिए डीएम गौरांग राठी एसएसपी के साथ परीक्षा केन्द्रों पर मुआयना करने के लिए पहुंचे। यहां कंट्रोल रूम को चेक किया। कक्षाओं में भी पहुंचे और परीक्षार्थियों को देखा। उन्होंने निर्देश जारी किए कि भीड़ वाले इलाकों में यातायात सक्रिय रहे ताकि कहीं भी जाम की स्थिति पेपर छूटने के दौरान न बने। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार 25 अप्रैल को हुई। सुबह 10 से 12 बजे पहली पाली और द्वितीय पाली 3 बजे से 5 बजे तक की थी। प्रशासन ने जारी सूचना में बताया कि परीक्षा नकल विहीन करा ली गई। यह भी पढ़ें- पहले दिन 25% अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 3 सहायक अध्यापक और एक अभ्यर्थी अरेस्ट डीएम एसएसपी बुंद...